नोएडा, मई 30 -- दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की साईं डिफेंस कॉलोनी में एक महिला ने अपने परिवार के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गाजियाबाद इंदिरापुरम में रहने वाली अनुराधा ने पुलिस से शिकायत की है। अनुराधा ने पुलिस को बताया कि वह बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की साईं डिफेंस कॉलोनी में काम कर रही है। पीड़िता ने बताया कि दस मई को कॉलोनी में आकर उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने अपने भाई और भतीजे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अतुल, अक्षय और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी ...