बरेली, मई 27 -- नगरिया कल्यापुर की वैशाली पत्नी गोविंद की शादी गत वर्ष मार्च माह में हुई थी। शादी के बाद ससुर व जेठ ने वैशाली और उसके पति को जमकर प्रताड़ित किया। परेशान होकर वैशाली शादी के दो माह बाद पति के साथ दिल्ली चली गईं। गत दिनों उसके पति एक कार्यक्रम में शामिल होने गांव आए। गांव में ससुर व जेठ ने उनको बेरहमी से पीटा। उनके पति का इलाज चल रहा है। परिवार वाले इलाज को पैसे भी नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने वैशाली की तहरीर पर आरोपी शेर सिंह, प्रमोद एवं जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.