कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर। कलक्टरगंज में महिला ने पति, सास समेत अन्य दो महिलाओं पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई। सुनवाई के बाद थाने से जैसे ही महिला थाने से निकली तभी आरोपितों ने मारपीट की। काहूकोठी में रहने वाली नीलम श्रीवास्तव की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार, गुमटी नंबर-5 निवासी पति अभिषेक श्रीवास्तव और सास इन्दु श्रीवास्तव अक्सर प्रताड़ित करती आ रही हैं। कुछ समय गाली-गलौज व मारपीट की घटना के बाद महिला हेल्पलाइन में की थी। 24 मार्च को दोनों पक्ष कलक्टरगंज थाने पहुंचे, जहां सुनवाई हुई। इस कार्रवाई से नाराज पति, सास, गीता निगम और रंजना अरोड़ा ने हालसी रोड के पास दोबारा हाथापाई की। यह भी पढ़ें- विवाद में पड़ोसियों ने महिला समेत सदस्यों की पिटाई थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच...