महिला ने पति सहित पांच पर दर्ज कराया मुकदमा
शाहजहांपुर, मई 24 -- तिलहर। पुलिस ने दहेड़ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। स्टेशन रोड निवासी शशिकांत शर्मा की पुत्री श्रद्धा शर्मा ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न करने पर पति एवं सास-ससुर तथा जेठ-जेठानी ने उसे 26 मार्च 2025 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। श्रद्धा ने बताया कि वह तब से अपने मायके में रह रही है। इस दौरान कई बार पंचायत भी की लेकिन ससुराल के लोग उसे बिना दहेज के रखने के लिए राजी नहीं हुए। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- महिला ने पति सहित पांच पर दर्ज कराया मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.