महिला ने पति समेत 5 सुरालीजनों पर लगाया मारपीट का आरोप
कानपुर, जून 1 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के भोगनीपुर की एक महिला ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। भोगनीपुर निवासिनी रजनी पत्नी अजय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि न्यायालय के आदेश पर 15 फरवरी 2026 को वह अपनी ससुराल रहने लगी। 24 मई को वह छत पर सो रही थी। तभी उसका पति अजय आया और मारपीट करने लगा। शोर सुनकर मनु, अतुल, ननद सुमन व मोहित भी आ गए और उन्होंने भी मारपीट शुरू कर दी। उसने तभी 112 डायल कर घटना की जानकारी दी। कोतवाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.