उन्नाव, सितम्बर 29 -- गंजमुरादाबाद। महिला ने पति सहित अनेक ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जानमाल की धमकी देने सहित अन्य तरह के आरोप लगाते हुए 10 नामितों व 25 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जमलापुर गांव की रहने वाली किरन पुत्री कमलेश ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले हरदोई थाना मल्लावां के हजरतपुर गांव निवासी अनुज पुत्र मानसिंह के साथ हुई थी। पीड़िता ने कहा कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसपर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। 27 सितंबर को जब उसने अपने पिता से सारी बात बताई तो वह लेने के लिए सुसराल पहुंच गए। तभी कई ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में बंधक बना लिया तथा मारपीट करने लगे। उसके बाद पुलिस पहुंचने के बाद किसी तरह वह ससुराल से निकल सकी। इस दौरान ससुरालियों ने उसके पा...