नोएडा, अप्रैल 19 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-121 स्थित सोसाइटी में रहने वाली महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर फेज-3 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थीं। उन्होंने अगस्त 2023 में महाराष्ट्र के मुंबई निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी उत्तराखंड के नैनीताल में हुई थी। पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज मांगने का आरोप, पति समेत सात पर मुकदमा मांग पूरी न होने पर पति, सास, ससुर और ननद ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक पिता ने उन्हें रहने के ...