कन्नौज, जून 26 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर प्रताप में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महिला ने अपने ही पति सहित चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस में मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। भवानीपुर प्रताप गांव निवासी देवी पत्नी अनुज कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 21 जून की सुबह वह अपनी पुत्री रजनी के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान उसके पति अनुज कुमार, देवर सचिन कुमार, पुरुषोत्तम तथा शांति देवी पारिवारिक विवाद को लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मां-बेटे व बेटी पर जानलेवा हमला, केस दर्ज विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों और थप्पड़-घूंसों से मारपीट की जिस मां बेटी घायल हो गई।...