दुमका, सितम्बर 21 -- सरैयाहाट थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव की एक विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता रूपकला ने मामले को लेकर सरैयाहाट थाना में लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार, विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसके साथ कथित रूप से ठीक व्यवहार नहीं किया जाता था। उसे केंदुआ स्थित घर में कथित तौर पर कैदी की तरह रखा जाता था और उसकी गतिविधियों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई जाती थीं। विरोध करने पर पति रितेश कुमार झा समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Dumka News: महिला के साथ मारपीट करने का आरोप, थाना से पति व ससुराल वालों से...