महिला ने पति पर लगाया भूखा रखकर मारपीट का आरोप
मेरठ, मई 11 -- मटौर गांव निवासी विवाहिता ने पति पर भूखा रखकर उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। मेरठ के तोपखाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में मटौर गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति का व्यवहार बदल गया और वह आए दिन विवाद कर मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसे कई-कई दिनों तक भूखा रखा जाता है। लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान होकर उसने थाने पहुंचकर पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- निकाह के बाद किया प्रताड़ित, अश्लील फोटो वायरल किए वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.