किशनगंज, जून 2 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज की रहने वाली महिला ने धमगंज निवासी पति के विरुद्ध सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त महिला की शादी वर्ष 2023 में धर्मगंज निवासी युवक से हुई थी। पीड़ित महिला का मायके भी धर्मगंज में ही है। शादी के कुछ दिनों बाद तक सब ठीक रहा।बाद में महिला परेशान रहने लगी। पीड़ित महिला ने यह आरोप लगाया है की 29 मई को उसे अपने ससुराल से निकाल दिया गया और वह किसी तरह से अपने मायके पहुंची। पीड़ित महिला का पति अपनी पत्नी के मायके पहुंच गया और वहां से अपने पुत्र को लेकर अपने घर चले गए। पीड़ित महिला ने डायल 112 को घटना की जानकारी दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की पहल पर बच्चे को वापस महिला को दिलवाया गया। पीड़ित महिला तब से अपने धर्मगंज स्थित मायके में र...