महिला ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के एक महिला ने अपने पति पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। सोमवार को थाने में दी शिकायत में उसने यह भी कहा उसके पति ने उसका 15 ग्राम सोने का जेवर और कार को बेच दिया है। बेटा को भी लेकर हैदराबाद चला गया है। पुलिस जांच करने में जुट गई है। पुलिस को दी जानकारी में महिला ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। वह हैदराबाद की एक कंपनी में काम करती थी। शादी के बाद से उसका पति लगातार प्रताड़ित कर रहा है। उसने पुलिस को पति द्वारा दी गई यातनाओं की तस्वीर भी दिखायी। यह भी पढ़ें- गर्भवती महिला को घर से निकाला, छह पर मुकदमा अपर थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- दहेज की खातिर विवाहिता को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.