मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। उसका पति उनका भरण-पोषण नहीं करता है। वह इसका अक्सर विरोध करती है। बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस दौरान महिला के पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और फिर घर से निकाल दिया। शिकायत के बाद महिला थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.