महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का लगाया आरोप
उन्नाव, अगस्त 9 -- सफीपुर, संवाददाता। पति के नौ माह पहले दूसरी महिला के साथ चले जाने और उससे विवाह करने का आरोप लगाते हुए एक महिला शनिवार को अपने तीन बच्चों के साथ महिला थाना पहुंची। वहां से घर लौटने पर मुख्य दरवाजे पर दूसरा ताला लगा मिला। महिला ने आरोप लगाया कि पति घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और खड़ी बाइक समेत अन्य सामान ले जाने के बाद अपना ताला डालकर चला गया। इसके बाद महिला बच्चों और मोहल्ले की महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। कस्बा के बबरअलीखेड़ा मोहल्ला की सुशीला पत्नी राम किशोर ने महिला थाना में दी तहरीर में बताया कि 15 वर्ष पहले उसका विवाह रामकिशोर से हुआ था। उसके तीन बच्चे संजना, आस्था और प्रभास हैं। आरोप है कि नवंबर 2025 में उसका पति दूसरी महिला को लेकर चला गया था। बाद में दूसरी महिला के साथ वरमाला पहनाते हुए फोटो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.