हापुड़, जनवरी 13 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता निवासी एक महिला ने अपने पति पर मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि पति अपने भाई की बातों में आकर झूठा आरोप लगाता है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में गांव शाहपुर फगौता निवासी सरोज ने बताया कि उसका पति बिन्टू उर्फ योगेंद्र मानसिक रूप से बीमार है। 6 जनवरी को उसके पति ने ग्रामीणों को गाली गलौच कर मारपीट करने पर अमादा हो गया। जिससे वह काफी परेशान है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.