फतेहपुर, मार्च 29 -- असोथर। थाना के एक गांव में शादीशुदा युवक का पड़ोस की एक विधवा महिला से प्रेम प्रसंग है। युवक रविवार दोपहर महिला के घर चला गया। पत्नी को भनक लग गई तो वह भी पीछे से पहुंच गई। पति को महिला के साथ पत्नी ने पकड़ लिया। इसके बाद पति की पिटाई कर दी। मौके से ही डायल-112 को फोन कर दिया। पुलिस तीनों को पकड़ कर थाने ले आई। थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...