बरेली, अप्रैल 23 -- फतेहगंज पूर्वी। जमीन नाम करने की जिद कर रही महिला ने पति के पेट में हंसिया मार दिया। गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फतेहगंज पूर्वी के सहोलिया महोलिया के शिवराज का आरोप है कि उनकी पत्नी वीरावती जबरन पुश्तैनी जमीन अपने नाम करने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने नाम जमीन नाम करने से इनकार कर दिया। वह रंजिश मानने लगी और शिवराज के पेट में हंसिया मार दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की है। इंस्पेक्टर संतोष ने बताया जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.