अयोध्या, अप्रैल 4 -- अयोध्या। मूल रूप से महराजगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर निवासी शान्ति साहू पुत्री रामदेव साहू ने अयोध्या कोतवाली में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। शिकायत में विवाहिता का कहना है कि उसका विवाह 28 नवंबर 2017 को अयोध्या कोतवाली के भीखापुर निवासी विवेक साहू पुत्र अरविन्द साहू के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही उसका पति आये दिन दारू पीकर मारपीट व गाली गलौज करता है। दो अप्रैल की शाम वह शराब के लिए घर में रखा गैस सिलेण्डर बेचने जा रहा था। मना करने पर गाली-गलौज करते हुये लोहे के पाइप से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो पुलिस में शिकायत पर जान से मार देने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.