महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराय मुकदमा
बरेली, जून 15 -- शीशगढ़। गांव जाम अंतरामपुर निवासी आसमा बी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पहले मिसरयार खां पुत्र पीर खां के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि पिछले चार-पांच वर्षों से उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति कमाई का अधिकांश हिस्सा नशे में खर्च कर देता है और बच्चों के भरण-पोषण के लिए भी पैसे नहीं देता। इसके चलते वह बच्चों के साथ भोजीपुरा में किराये पर रहकर सिलाई कर गुजर-बसर कर रही है। 30 मई को आरोपी जाम अंतरामपुर स्थित घर पहुंचा और डबल बेड, फ्रिज समेत अन्य घरेलू सामान तोड़ दिए। यह भी पढ़ें- पत्नी का उत्पीड़न करने वाले पति ने घर में की तोड़फोड़ विरोध करने पर उसने अपने माता-पिता के साथ भी मारपीट की। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.