पीलीभीत, मार्च 5 -- पूरनपुर। होली के दिन तीन युवकों ने दरवाजा तोड़कर मुस्लिम समुदाय के एक घर में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान पुरुष घर में नहीं थे। महिला ने आरोपियों से पुरानी रंजिश के चलते पति की जान को खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर में बुधवार को होली का हुड़दंग चल रहा था। इस दौरान गांव के ही तीन युवकों ने गांव की ही शाइस्ता पत्नी बसीबुल्ला के घर के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। यह घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। घटना के समय घर में पुरुष मौजूद नहीं थे। शाइस्ता बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के रहने वाले तीनों युवक उनसे 7 साल से पुरानी रंजिश मान रहे हैं। इसको लेकर तीनों ने होली के दिन घर में घुसने का प्रयास किया। इससे पहले भी हाथ में बंदूक लेकर युवकों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.