महिला ने पति और ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप
मेरठ, मई 25 -- पारिवारिक विवाद के चलते मायके में रह रही कैली गांव निवासी एक महिला के साथ पति और ससुर ने मारपीट करते हुए जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। थाने पहुंची महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए आरोपी पति और ससुर के खिलाफ तहरीर दी। थाने पर दी तहरीर में कैली निवासी प्रियंका देवी ने बताया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी मुजफ्फरनगर के फहीमपुर गांव निवासी में नितिन के साथ हुई थी। ससुराल में पारिवारिक विवाद के चलते वह कपसाड़ गांव में आकर रहने लगी थी। 19 मई को वह अपने मायके कैली गांव में भाई प्रदीप कुमार के घर आई हुई थी। उसका पति नितिन और ससुर कृष्णपाल बाइक से मायके पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची तो पति और ससुर ने उन्हें भी धक्का देकर जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.