सासाराम, मई 25 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पड़ोसी पर मारपीट, गाली-गलौज एवं छेड़खानी का आरोप लगाते हुए नौहट्टा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में महिला मीना देवी ने बताया है कि शनिवार की शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर थीं। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...