नोएडा, अप्रैल 6 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार । जेवर के कानीगढ़ी गांव में एक महिला और उसके ससुर के साथ बदसूलकी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता पूजा ने बताया कि रविवार को वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी बीच आरोपी पड़ोसी रोहताश ने घर के दरवाजे पर आकर गाली गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर बदसूलकी की गई। इसके बाद आरोपी ने ईंट मार कर घर के बाहर लगा कैमरा तोड़ दिया। महिला के ससुर बाहर निकल कर आए तो आरोपी ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर वहां से चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...