महिला ने पड़ोसी चाचा भतीजे पर नाबालिग बेटी भगाने का लगाया आरोप
जौनपुर, अगस्त 2 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र की मुस्लिम महिला ने गाँव के ही चाचा भतीजे पर अपनी नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया है। उक्त महिला के अनुसार बीती रात उसकी नाबालिग बेटी शौंच के बहाने घर से बाहर चली गई। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की तो पता चला कि उसे गाँव का ही एक मुस्लिम युवक बहला फुसला कर भगा ले गया है। जिसमे युवक के चाचा ने मदद की। सुबह होने पर उनसे पूछताछ करने गई तो वो लोग उग्र होने के साथ झगड़ा करने पर उतारू हो गए। महिला के अनुसार बेटी घर से जाते समय नगदी सहित गहने भी लेकर चली गई है। मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.