महिला ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप
मेरठ, मई 18 -- नगर पंचायत दौराला निवासी एक महिला ने सोमवार को थाने पहुंचकर पड़ोसी महिला सहित तीन लोगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया। दौराला थाने पर दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसका पति बाहर नौकरी करता है और वह अपने बेटे के साथ अपने घर पर रहती है। पड़ोसी राहुल ने उसके साथ की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने पिता कृष्णपाल, मां बबली और चाचा अनिल के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर दौराला सुमनकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.