महिला ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट और छिनतई का आरोप
भागलपुर, जून 24 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के महमतपुर गांव में नवनिर्मित मकान निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की पीड़ित महिला भारती कुमारी ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ मारपीट, अभद्र व्यवहार और छिनतई का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 21 जून को वह अपने घर पर निर्माण कार्य करा रही थीं। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे व निर्माण कार्य को रोक दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और लाठी-डंडे से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गले से चेन छीन ली। मामले पर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय मंडल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- महिला ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट और छिनतई का आरोप जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.