रुडकी, मई 30 -- लंढौरा। जैनपुर झंझेड़ी निवासी एक महिला ने पड़ोस के कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में महिला घायल हो गई। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। महिला का कहना है कि शनिवार को वह अपने घर के बाहर दरवाजा लगवा रही थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोस के कुछ लोगों ने विरोध करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता के अनुसार घटना के समय उसका पति मजदूरी पर गया हुआ था। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट का लगाया आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...