गोंडा, नवम्बर 8 -- गोंडा / खोरहंसा, संवाददाता । शहर के बहराइच रोड स्थित मिश्रौलिया ओवर ब्रिज के पास एक निजी नर्सिंग होम में गुरुवार की मध्य रात्रि को प्रसूता स्तुति त्रिपाठी ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो बेटे व एक बेटी हैं। डॉ. सुवर्णा कुमार ने बताया कि तीनों बच्चे स्वस्थ्य हैं। वजन थोड़ा कम होने से आब्जर्वेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि एक बेटे का वजन 1.8, दूसरे बेटे 1.7 और बेटी का वजन 1.65 किलो है। वहीं, सिविल लाइन क्षेत्र के जेल रोड निवासी गणेश दत्त त्रिपाठी का परिवार एक साथ तीन बच्चों के जन्म लेने से खुशी से झूम उठा। परिजनों ने कहा कि यह ईश्वर को सबसे बड़ी कृपा है कि एक साथ तीन बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित पैदा हुए हैं। अभिनेष दत्त त्रिपाठी ने सीजर करने वाली टीम को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। तीन बच्चों के पिता बनने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.