लखनऊ, अप्रैल 24 -- नगर निगम जोन-7 में तैनात एक टैक्स इंस्पेक्टर को भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव की शिकायत के बाद लाल बहादुर प्रथम वॉर्ड से हटा दिया गया है। आरोपित इंस्पेक्टर हरी शंकर पाण्डेय पर एक महिला को अनावश्यक रूप से भवन का असेसमेंट रिवाइज कर परेशान करने और उससे अवैध रूप से धन उगाही का गंभीर आरोप लगा है। महिला की ओर से इस प्रकरण में नगर निगम के तमाम अफसरों से शिकायत भी की गई। लेकिन उसकी सुनवाई कहीं नहीं हुई। महिला ने पूरा प्रकरण की जानकारी विधायक को दी। विधायक की ओर से नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मामले की कार्रवाई के लिए कहा गया था। अब दोषी टैक्स इंस्पेक्टर को जोन सात कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच टैक्स सुप्रीटेंडेंट अजीत राय को सौंपा गया है।इंदिरा नगर बी ब्लॉक निवासी सविता गर्ग ने विधायक ओपी श्रीवास्तव से शिकायत...