बलिया, अप्रैल 13 -- बांसडीह। क्षेत्र के हुसेनाबाद (नई बस्ती) निवासी 35 वर्षीय ललिता देवी को दो युवतियों ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ललिता ने पुलिस को बताया है कि रविवार को गेहूं के फसल की कटाई कर रही थी। इसी बीच गांव की रंजू और उसकी बहन प्रमिला ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.