प्रयागराज, मार्च 29 -- कैंट थाना क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला ने अपने देवर व अन्य पर उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। थार्नहिल रोड निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति की मृत्यु के बाद से देवर उसकी पत्नी व घर के नौकर मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोपितों ने उसे घर में बंदकर रखा है। उससे गालीगलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला का कहना है कि आरोपितों ने सोने के आभूषण छीन लिए और कमरों व अलमारी की चाभी भी अपने कब्जे में ले ली है। 25 मार्च की रात कमरे में घुसकर गला दबाने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.