अलीगढ़, मई 30 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र की जलालपुर चौकी इलाके में गुरुवार देर रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव केशोपुर जोफरी निवासी ममता (35) पुत्री निन्नामी सिंह निवासी पिछले करीब 10 वर्षों से अपने पति से तलाक होने के बाद अपने एक पुरुष मित्र के साथ जलालपुर चौकी के सामने स्थित एक मकान में किराए पर रह रही थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात ममता ने कमरे के अंदर अपने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं, तभी मकान में रह रहे लोगों को शक हुआ। जब कमरे के...