मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के झांसी रानी के समीप पंजाबी मार्किट में बुर्कानशी महिला ने दुकान से दो रेडीमेड सूट चोरी कर लिए। मामला दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने तहरीर लेकर महिला की तलाश शुरु कर दी है।पंजाबी मार्केट में यश की वृंदा कलेक्शन के नाम से सूट की दुकान है। रविवार को एक बुर्कानशी महिला दुकान पर सूट खरीदने आई थी। अन्य महिला भी खरीदारी कर रही थी। इसी बीच बुर्कानशी महिला ने दुकान से दो सूट चोरी कर लिए, लेकिन सूट के दुपट्टे चोरी नहीं कर सकी। महिला के चले जाने के पश्चात दुकानदार ने दुपट्टे देखकर सूट की तलाश की तो दुकान में नहीं मिले। उसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए। कैमरे में महिला सूट चोरी करती हुई नजर आ रही है। पुलिस को दुकानदार ने तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...