महिला ने दुकानदार पर लगाया मारपीट का आरोप
सहारनपुर, मई 10 -- बडगांव। गांव सिरसली कलां में दुकान की चाबी न देने पर दूकानदार ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दुकान मालकिन के साथ मारपीट की। पीडिता ने दुकानदार सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव सिरसली कला निवासी महबूबा पत्नि अल्हादिया ने गांव के ही एक व्यक्ति को अपनी दुकान किराए पर दे रखी थी। दुकान खाली कराने की बात पर दुकानदार ने कई दिन पहले उसे चाबी सौंपकर अपना सामान उठाने की बात कही थी। आरोप है कि दुकानदार शुक्रवार रात उसके घर आकर दुकान की चांबी मांगने लगा। मना करने पर उसने अपने भाई, बेटे व भतीजे के साथ मिलकर दुकान मालकिन के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में दंपती को पीटने में चार पर केस पीड़िता ने चार नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- मामू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.