महिला ने दुकानदार को चाकू दिखाकर दी मारने की धमकी
देहरादून, जून 28 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजपुर रोड स्थित एक दुकान के मालिक और ग्राहकों को सरेआम डराने-धमकाने का आरोप लगा है। महिला ने चाकू लहराकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि चनबीर सिंह ने तहरीर दी। बताया कि राजपुर रोड, सेंट्रल स्टोर के मैदानी तल पर दुकान है। आरोप है कि प्रथम तल पर रहने वाली मोनिषा एडवर्ड लंबे समय से उन्हें, उनके स्टाफ और ग्राहकों को कारण परेशान कर रही हैं। बीती 12 जून को महिला दुकान के बाहर एक टेबल लगाकर बैठ गई और ग्राहकों को धमकी दी। 20 जून की रात करीब 8:40 बजे जब चनबीर दुकान का शटर बंद कर रहे थे तो महिला ने गालियां देते हुए उन्हें एक सप्ताह के भीतर गोली मारने की धमकी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.