बरेली, जून 4 -- गुरुवार की दोपहर थाने आई एक महिला ने अपने दामाद, उसकी मां, भाई द्वारा उसके बेटे को मारपीट करके मजदूरी के 50 हजार रुपये छीन लेने की झूठी तहरीर दी। जांच में मामला झूठा पाया गया। बड़ागांव थाना सिरौली की महिला जलेश्वरी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा अमर सिंह अपने नथा गौटिया थाना भमोरा निवासी बहनोई के साथ आजमगढ़ की ओर मजदूरी करने गया था। जहां से वह लोग बुधवार रात लौटकर आये और रास्ते में बहनोई, उसके भाई आदि ने शराब पिलाकर उसके बेटे से 50 हजार लूट लिए, पुलिस जांच में मामला झूठा पाया गया। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवाने पर महिला पर जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...