बलिया, मार्च 5 -- बांसडीह। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गुरुवार को दो युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी की रात किसी कार्य से जा रही थी। इसी बीच दो युवक उसे खींचकर एक खेत में ले गये और दुराचार किया। महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हालांकि उनकी धमकी देने से कई दिनों तक चुप रही। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि महिला की ओर से तहरीर दी गयी है, मामला पांच दिन पहले हुई है लिहाजा इसकी हर बिंदु से तहकीकात की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.