किशनगंज, सितम्बर 5 -- किशनगंज। दिघलबैंक थाना क्षेत्र की एक विवाहिता महिला ने कुछ लोगों पर बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने, दुष्कर्म करने, मारपीट, धमकी देने और देह व्यापार में धकेलने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गुरुवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। ​दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 8 जुलाई को एक रिश्तेदार पीड़िता को पति के पास दिल्ली पहुंचाने का झांसा देकर ले गया। आरोप है कि दिल्ली में उसे एक कमरे में इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर अपने मायके पहुंची, लेकिन जब इस घटना की जानकारी ससुराल वालों को दी गई, तो उन्होंने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया।​ यह भी पढ़ें- किशनगंज : महिला ने दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म, देह व्यापार में धकेलने का लगाया आरोपमुख्य आरोपी द्वा...