धनबाद, जनवरी 20 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास थाना क्षेत्र के भटमुरना गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। सोमवार की रात कतरास थाना पहुंची पीड़िता की मां हरिणा, बाघमारा निवासी रीता देवी ने अपने दामाद पप्पू नोनिया समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने लिखित शिकायत में कहा है कि उसकी पुत्री पूजा कुमारी की शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व पप्पू नोनिया से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पुत्री के जन्म के बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। आरोप है कि चार पहिया वाहन की मांग को लेकर पूजा के पति पप्पू नोनिया, सास बसंती देवी और ननद संगीता देवी उसके साथ लगातार मारपीट करते थे। 15 दिसंबर को पप्पू नोनिया ने पूजा पर किरासन डालकर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.