औरैया, जनवरी 8 -- अजीतमल। कोतवाली अजीतमल में कमला देवी पत्नी गंगाचरन ने प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की है कि उनका दामाद दूसरी महिला के साथ संबंध बना कर उनकी पुत्री को घर से निकाल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी की जान को भी खतरा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पहली पत्नी रहते दूसरी शादी अवैध है। उन्होंने पीड़ित को परिवारिक कोर्ट में मामला दायर करने की सलाह दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.