मेरठ, जून 20 -- इंचौली थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज की मांग करने और छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जलालपुर निवासी पीड़ित रेखा देवी ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी गाजियाबाद लोनी निवासी विजय के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति विजय, सास मुनेश और ससुर प्रेम सिंह दहेज और मायके की अपने नाम करने की मांग करने लगे। विरोध करने पर ससुरालिया उसको प्रताड़ित कर उसके साथ मारपीट करने लगे। बीती चार अप्रैल की रात उसका ससुर जबरन उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर ससुर कमरे से भाग गया। ससुर की हरकत की शिकायत जब उसने पति और सास से की तो दोनो ने उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने की धमकी देकर...