महिला ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप
फतेहपुर, जून 3 -- धाता। थाना क्षेत्र के गलेहरा गांव निवासी तनु सिंह ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा तथा सोशल मीडिया के माध्यम से मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। बताया कि छह फरवरी 2024 को गोढ़वापर गांव निवासी संजय सिंह के साथ शादी हुई थी। विदाई के समय ही ससुराल पक्ष ने चार पहिया वाहन की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर शादी के बाद लगातार प्रताड़ित किया गया।पति नशीले पदार्थों का सेवन करता था। 15 फरवरी 2024 को मारपीट कर हाथ सिगरेट से जलाया तथा जेवरात छीन लिए। जान का खतरा होने के कारण वह मायके लौट आई और तब से वहीं रह रही है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का आरोप, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज पति फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसके संबंध में अपमानजनक पोस्ट साझा कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.