महिला ने तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप
जौनपुर, अगस्त 22 -- रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कसियांव गांव में बेटी के पढ़ने जाने की बात को लेकर महिला से मारपीट के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मंजू पांडेय पत्नी कन्हैयालाल पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उनकी पुत्री के पढ़ने जाने को लेकर गांव के आशीष तिवारी, उनकी पत्नी उषा देवी और पुत्री अर्पिता विवाद करने लगे। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आशीष तिवारी, उषा देवी और अर्पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.