बलिया, मार्च 7 -- बलिया। गड़वार पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर तीन भाईयों समेत पांच पर केस दर्ज किया है। लैला खातून पत्नी खुर्शीद आलम ग्राम, भागीपुर (तकिया) ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि उसके पति रतसर बाजार से घर आ रहे थे। इसी बीच गांव के पास पुलिया पर सगे भाई नौशाद, आजाद उर्फ राजू और इरशाद के अलावा असरफ इस्राफिल, जमील आदि ने घेर कर लाठी- डण्डे, हाकी, चाकू फाइटर, तलवार से जान मारने की नियत से वार कर दिया। इससे वे गम्भीर रुप से जख्मी हो गए तथा बेहोश होकर गिर गये थे। कुछ लोग के शोर करने पर पत्नी गयी तो उसे भी पीटा। इलाज के लिए सीएचसी रतसर गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप लगाया है कि मोटरसाइकिल और मोबाइल भी तोड़ दिये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...