मिर्जापुर, जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव में सोमवार देर रात पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी खा लिया। इस दर्दनाक घटना में महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का वाराणसी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की है। महिला ने पहले अपने तीनों बच्चों को विषाक्त पदार्थ दिया और बाद में खुद भी उसे खा लिया। कुछ ही देर में सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन महिला और उसकी एक बेटी को बचाया नहीं जा सका। वहीं, दो अन्य बच्चों को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया, जहां उ...