उन्नाव, जुलाई 20 -- उन्नाव। गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल से प्राप्त चार अलग-अलग टिपलाइन शिकायतों ने उन्नाव में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े कथित नेटवर्क का खुलासा किया। साइबर क्राइम थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच में तीन मोबाइल नंबरों से सोशल मीडिया पर बाल यौन शोषण संबंधी कथित अश्लील सामग्री अपलोड और प्रसारित किए जाने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। गृह मंत्रालय से संचालित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के एनसीएमईसी टैब से जनपद साइबर टीम को चार शिकायतें मिलीं। एसआई सुभाषचंद्र के अनुसार, इन चारों टिपलाइन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित कथित अश्लील वीडियो अपलोड और साझा किए जाने की सूचना थी। यह भी पढ़ें- चाइल्ड पोर्नोग्राफी में युवक क...