लखनऊ, अप्रैल 6 -- सर फाइल फोटो है लखनऊ,संवाददाता।बंथरा थानाक्षेत्र में एक महिला ने डिप्रेशन के चलते रविवार देर रात फांसी लगा ली। सोमवार सुबह पति ने महिला का शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रौतापुर गांव निवासी सतीश मौर्या प्राइवेट चालक है। परिवार में पत्नी प्रीति मौर्या (35)और तीन बच्चे थे। पति ने बताया कि उनके दो बच्चों की पहले हो चुकी है। तब से प्रीति डिप्रेशन में चल रही थी। 6 फरवरी को पत्नी अपने मायके मलिहाबाद चली गई थी। बीते 17 फरवरी को प्रीति को उसके पिता छोड़कर चले गए थे। रविवार को परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया और कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह करीब छह बजे पति की आंख खुली तो उसने देखा कि प्रीति टीन शेड में लगे लोहे के पाइप से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। यह देखकर स...