कन्नौज, अप्रैल 28 -- अपने पति से तंग आकर एक महिला ने डंडे से सड़क पर पति की पिटाई कर दी। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिससे मौके पर मजमा लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पीड़ित महिला और उसके पति को थाने ले गई। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। फिरोजाबाद जिले की रहने वाली शाहीन की शादी नगर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी फिरोज के साथ तकरीबन 8 साल पहले हुई थी। उसके 4 बच्चे हैं। आरोप है कि करीब 2 महीने पहले पति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। जिसके बाद वह बच्चों को लेकर नगर के ही जीटी रोड मुरादगंज में रह रही है। और वह किसी तरह बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। पत्नी का आरोप है कि पति आये दिन उसे आते-जाते वक्त रास्ते में रोक कर व फोन पर धमकियां देने लगा। ...