सीतापुर, फरवरी 1 -- सीतापुर, संवाददाता। बिसवां के राजा करनाई गांव में पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। बिसवां के राजा करनाई निवासी छोटकन्नी (55) पारिविरिक कलह से परेशान थी। असपास के लोगों के मुताबिक रविवार सुबह भी घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह घर से नाराज होकर निकल गई। इस बीच छोटकन्नी ने महमूदाबाद से सीतापुर की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.