इटावा औरैया, मार्च 24 -- बलरई थाना क्षेत्र में 4 मार्च को नहर पुल स्थित मिठाई की दुकान पर हुई लूट और मारपीट के मामले में गढ़ी दलेल निवासी राजेंद्र सिंह द्वारा दर्ज मुकदमे पर विपक्षी पक्ष ने सवाल उठाए हैं। राज ठाकरे की पत्नी रिया चौहान ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पति व परिजनों को झूठा फंसाया गया है और राजीनामा के नाम पर लाखों रुपये की मांग की जा रही है। महिला ने पुलिस पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच थानाध्यक्ष कमल भाटी को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...